Top 5 Mysterious Places: धरती पर 5 रहस्यमय स्थान, जो आज भी है एक पहेली
Top 5 Mysterious Places: धरती पर 5 रहस्यमय स्थान, जो आज भी है एक पहेली
Advertisements

Top 5 Mysterious Places: धरती पर जबसे मानव ने जन्म लिया है तबसे वे अपने और इस अनंत ब्रह्मांड के अस्तिव के बारे में समझने की कोशिश में लगा है. आज हमारे वैज्ञानिकों ने भी धरती से ब्रह्मांड तक न जाने कितनी खोज कर लिए हैं लेकिन कुछ सवाल ऐसे भी हैं जिनके जवाब आज भी धरती में कहीं दफन है. आज हम आपको इस लेख में इस धरती पर उपलब्ध 5 फेमस मिस्टीरियस प्लेसेस (Mysterious Places in World) के बारे बताएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं.

1. बहते हुए खून का झरना

लिस्ट में पहला नाम हैं ब्लड फाल्स यानी बहते हुए खून का झरना है जोकि अंटार्कटिका महाद्वीप पर स्थित है. यह एक जगह है जहां से लाल रंग का झरना बहता है जिसे देख कर ऐसा लगता है जैसे की खून का झरना हो. हालांकि वैज्ञानिक आज भी इसपर शोध कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई परिणाम सामने नही आया हैं. वैज्ञानिकों मानना है कि शायद इस जगह पर कई ऐसे तत्व है, जो बर्फ के रियेक्ट करने पर वहाँ से बहने वाले पानी का रंग लाल हो रहा है. लेकिन इसका भी अभी तक कोई सबूत नही मिला है. इसलिए यह एक मिस्टीरियस प्लेस है जो अब तक सुलझ नही पाई है.

See also  Top 5 Extinct Animals: दुनिया के विलुप्त हो चुके खतरनाक जानवर के बारे यहां जानिए
Advertisements

2. खिसकते पत्थर

लिस्ट में दूसरा नाम हैं मूविंग स्टोन्स मतलब अपने आप खिसकते पत्थर। खिसकते पत्थरों की ये घटना कैलीफोर्निया में घटित हुई थी. 1972 में वैज्ञानिकों की एक टीम बनाई गई ताकि इस गुत्थी को सुलझाया जा सके. शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने उन पत्थरों का नामकरण कर दिया जिसमे से 1 पत्थर लगभग 370 किलो का था.

ज़मीन और पत्थर के खिसकने की दूरी भी सटीक ढंग से मापा गया और वैज्ञानिकों ने कुछ समय उन पत्थरों के आसपास कुछ निशान बनाये और उसके बाद वे वापस चले गए. फिर 7 सात साल बाद जब वे लौटे तो उन्होंने उन पत्थरों को निशान से 1 KM दूर पाया जिसे देख पूरी टीम हैरान हो गई. फिर से कुछ परीक्षण करने के बाद भी वे ये जानने में असफल रहे की आखिर ये पत्थर खुदबखुद कैसे खिसकते हैं और आज भी ये बस एक कहानी ही अनसुलझी बनकर रह गई है.

Advertisements

3. इंटरनल फ्लेम फॉल्स

लिस्ट में तीसरा नाम हैं इंटरनल फ्लेम फॉल्स, न्यूयॉर्क में एक जगह है जहां 1 छोटा सा झरना बहता है और उसके अंदर देखने पर हमे 1 आग की लॉ दिखाई देती है. जब भी इसे कोई देखता है तो आश्चर्यचकित हो जाता है. वैज्ञानिको ने इंटरनल फ्लेम फॉल्स पर शोध किया और उन्होंने पाया की इस झरने के नीचे मौजूब पत्थर में मीथेन गैस है जिसका रिसाव हजारों साल से हो रहा है. इसके हमेशा जलते रहने पर वैज्ञानिको का मानना है कि जब यहाँ आदिवासियों का बसेरा था तब उन्होंने अपनी सुविधा के लिए ये आग लगाई होगी जो आज भी जलती है. लेकिन ये बस एक सिद्धांत मात्र है इसके पीछे की सच्चाई क्या है इसका वैज्ञानिकों के पास आज भी कोई सबूत नहीं है.

See also  Top Dangerous World Record: दुनिया के 5 सबसे खतरनाक वर्ल्ड रिकार्ड्स के बारे में यहां जानिए

4. द डेविल सी (The Devil's Sea)

लिस्ट में चौथा नाम हैं डेविल सी, जापान के नज़दीक प्रशांत महासागर में ऐसी जगह है जहां इंसान रहस्यमय ढंग से गायब हो जाते हैं जो भी यहाँ गया है वो अभी तक लौट कर नही आया. शोधकर्ताओं का कहना है कि अबतक यहां 40,000 लोग गायब हो चुकें है और ये संख्या बढ़ती जा रही है.

Advertisements

1952 में जापान ने इस जगह पर हो रही घटनाओं का अध्ययन करने के लिए 31 लोगो की 1 टीम बना कर वहां भेजा जिसमे कई जानकारों समेत वेज्ञानिक भी शामिल थे मगर ये लोग भी रहस्यमय ढंग से गायब हो गए. आखिर इस जगह में ऐसा क्या है जो वहाँ पहुचने वाले इंसानों को वापस ही नही आने देता ? ये घटनाएं बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रही है मगर इसका जवाब आज भी हमारे पास नही है.

5. सरत्सी द्वीप (Surtsey Island)

लिस्ट में पांचवा नाम हैं सरत्सी द्वीप, आइसलैंड देश के पास समंदर में मैजूद ये अकेला ज़मीन का टुकड़ा है जो कुछ समय के लिए बहुत बड़ी पहेली बना हुआ था मगर शोधकर्ता ने इसपर गंभीर रूप से अध्ययन किया और इस पहेली को सुलझा दिया.

Advertisements

1963 से पहले इस ज़मीनी टुकड़े का अस्तित्व नही था. मगर सुमद्र की गहराई में मौजूद ज्वालामुखी के लगातार विस्फोट होंते रहने से जो लावा पानी में बहा वो कई वर्षों बाद ज्वालामुखी के पूरी तरह शांत होने के बाद ज़मीन के टुकड़े के रूप में पानी के ऊपर आ गया जिससे इस आइलैंड का जन्म हुआ है.

See also  World's Top 5 Super Human: मिलिए दुनिया के 5 सुपर ह्यूमन, जिनमे है अदभुत शक्तियां

Updated on May 14, 2022 3:46 pm

Advertisements

By News Trendz

News Trendz पर आप स्वास्थ्य टिप्स, भारत के इतिहास, टेक्नोलॉजी, सरकारी योजना, लाइफस्टाइल और रोचक तथ्य से जुड़े कई लेख पा सकते हैं.