भारत की ये 6 जगहें आपको देंगी सुकून और मन को शांति का अहसास

6 Best Places to visit in India in any time: भारत की इन 10 खूबसूरत और शांत जगहों पर घूमकर न केवल आपका मन प्रसन्न होगा, बल्कि आपको मिलेगा सुकून, ताजगी और यादगार अनुभव।

भारत की ये 6 जगहें आपको देंगी सुकून और मन को शांति का अहसास

भारत में घूमने के लिए कई शानदार स्थान हैं, जिनमें गोवा के समुद्र तट, शिलांग और मेघालय की हरियाली, एलेप्पी के बैकवॉटर और सिक्किम की पर्वतीय सुंदरता प्रमुख हैं। ये स्थल प्राकृतिक सौंदर्य, शांति और सांस्कृतिक अनुभवों से भरपूर हैं। गोवा पार्टी और तटों के लिए प्रसिद्ध है, जबकि शिलांग और मेघालय शांति पसंद यात्रियों को लुभाते हैं। एलेप्पी हाउसबोट अनुभव देता है और सिक्किम ट्रेकिंग व तिब्बती संस्कृति के लिए जाना जाता है।

इन जगहों की यात्रा अविस्मरणीय होती है। आज के इस लेख में हम आपको काम बजट में घूमने के लिए अच्छी जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

घूमिए भारत की इन 10 जगहों पर और पाएं दिल को सुकून

1.शिलांग में घूमने की जगह (Shillong tourist places)

शिलांग, भारत का एक प्रमुख और खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जिसे आप कम बजट में भी आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं। मेघालय की राजधानी शिलांग पूर्वोत्तर भारत का एक ऐसा शहर है जो अपनी हरियाली, पहाड़ियों और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों को हमेशा आकर्षित करता है।

यह शहर अपनी खूबसूरती के कारण ‘भारत का स्कॉटलैंड’ भी कहलाता है। लगभग 1695 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिलांग का मौसम पूरे साल सुहाना बना रहता है, जो इसे एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाता है।

  • डॉन बोस्को म्यूज़ियम
  • वार्ड्स झील
  • शिलांग पीक
  • उमिअम झील
  • लेडी हैदरी पार्क
  • नोह्कालिकाई फॉल्स
  • लैत्लुम कैन्यन
  • एलीफैंट फॉल्स

शिलांग में ये सभी स्थान प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफी के शौकीनों और शांति चाहने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। अगर आप नॉर्थ ईस्ट इंडिया घूमने की योजना बना रहे हैं, तो शिलांग जरूर अपनी लिस्ट में शामिल करें।

2. गोवा में घूमने की जगह (Goa tourist places)

भारत में कम बजट में घूमने के लिए गोवा एक शानदार और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह राज्य अपने खूबसूरत समुद्र तटों, पुर्तगाली वास्तुकला, जीवंत लोकल मार्केट्स और ताड़ के पेड़ों से भरपूर प्राकृतिक नज़ारों के लिए जाना जाता है।

goa tourist places
goa places (Image credit: pixabay)

पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां बाइक और स्कूटर किराए पर आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे आप गोवा की गलियों और बीचेज़ को आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं। यदि आप बजट में ट्रैवल करना चाहते हैं तो गोवा आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

3. अमृतसर में घूमने की जगह (Amritsar tourist places)

भारत में सबसे सस्ते धार्मिक स्थलों में से एक अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, जो पंजाब प्रान्त में स्थित है। यह गुरुद्वारा न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां पर देश-विदेश से आने वाले हजारों-लाखों पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी है।

Amritsar tourist places
Amritsar tourist places (Image Credit: Pixabay)

स्वर्ण मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर परोसे जाने वाला लंगर बहुत ही स्वादिष्ट होता है और यह यात्रा को बजट फ्रेंडली भी बनाता है। स्वर्ण मंदिर की यात्रा हर श्रद्धालु के लिए श्रद्धा, शांति और सादगी से भरपूर है।

4. एलेप्पी में घूमने की जगह (Alleppey tourist places)

एलेप्पी, केरल का एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। अगर आप केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एलेप्पी आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यह स्थान खासतौर पर अपनी शांत और मनमोहक बैकवॉटर के लिए फेमस है।

Alleppey tourist places
Alleppey tourist places (Image Credit: Pixabay)

यहां के समुद्र तट, मंदिर और नाव दौड़ इसकी सांस्कृतिक पहचान हैं। एलेप्पी में आपको किफायती होटलों के साथ-साथ भोजन भी सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाता है।

5. मेघालय में घूमने की जगह (Meghalaya tourist places)

भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है मेघालय। यह राज्य अपनी हरियाली, बादलों से ढकी पहाड़ियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। मेघालय उन यात्रियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है जो कम बजट में ज्यादा अनुभव पाना चाहते हैं।

Meghalaya tourist places
Meghalaya tourist places (Image Credit: Pixabay)

यहां आपको कम खर्चे में भोजन, होटल की सुविधा आसानी से मिल जाती हैं। इसके साथ ही मेघालय दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में से एक है। अगर आप कम खर्चे में नेचर का आनंद लेना चाहते है, तो मेघालय जरूर घूमने जाएं।

6. सिक्किम में घूमने की जगह (Sikkim tourist places)

अगर आप भारत में कम बजट में अच्छी जगह घूमना चाहते हैं, तो आपके लिए सिक्किम एक शानदार विकल्प हो सकता हैं. यह पूर्वोत्तर भारत का एक खूबसूरत और शांत राज्य है. यह अद्भुत जलवायु, सुंदर नजारे, ट्रेक, तिब्बती बौद्ध संस्कृति और स्थानीय भोजन के लिए जाना जाता है.

Sikkim tourist places
Sikkim tourist places ( Image Credit: Pixabay)

आप कम बजट में सिक्किम आसानी से घूम सकते हैं. यहां कई ऐसी जगहें हैं जहां आप सुकून और आनंद की अनुभूति कर सकते हैं. यदि आप शांति और रोमांच से भरपूर यात्रा चाहते हैं, तो सिक्किम आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।

Updated on July 27, 2025 7:10 pm