Interesting facts about China: चीन जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य यहां जानिए

Interesting facts about China: चीन जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य यहां जानिए
Interesting facts about China: चीन जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य यहां जानिए
Advertisements

Interesting facts about china in Hindi: चीन दुनिया का सबसे बड़ी जनसँख्या वाला देश है. चीन दुनिया एक ऐसा देश है जहाँ के नागरिक, सरकार, क़ानून, व्यवस्था, सामाजिक ताल मेल, धर्म संस्कृति सोच और इच्छा सब कुछ बाकी दुनिया से बहुत अलग है और आज हम चीन के बारे में कुछ रोचक तथ्य के बारे में जानेंगे जो शायद ही आप जानते होंगे।

चीन में रोज़ाना शाम 7 बजे एक प्रोग्राम आता है जिसे पूरा देश देखता है जो कि दुनिया में देखे जाने वाले सभी टेलीविज़न प्रोग्रामों से सबसे ऊपर है. वो प्रोग्राम कोनसा है? उसका सही जवाब इसी पोस्ट में मिलेगा, पूरा पढियेगा.

Advertisements

चीन के बारे में रोचक तथ्य – Interesting facts about china

  1. रेशम के कपड़े की खोज चीन में 3000 ईसा पुर्व में हुई थी।
  2. कागज, कंपास (दिशासूचक), बारूद और छापेखाने की खोज चीन में हुई।
  3. ‘जेंह हीग’ नामक एक चीनी खगोलशास्त्री ने 103 ईसवी में भुकंपों को मापने वाले यंत्र की खोज की थी।
  4. नूडल और आइसक्रीम जैसे पकवानों की खोज चीन के लोगों द्वारा ही हुई थी।
  5. टोयलेट पेपर की खोज चीन मे 1300 ईसवी में हुई थी जो सिर्फ राज घराने के लोगो के लिए ही थी।
  6. चीन नें पतंग की खोज 3000 साल पहले कर ली थी जिसका इस्तेमाल वो युद्ध में दुश्मन को डराने के लिए
    और मनोरंजन के लिए भी करते थे।
  7. चीन के एक सरकारी कर्मचारी सु सोंग ने एक यांत्रिक घड़ी (Mechanical watch) बनाई थी जो समय के साथ-साथ तारों की स्थिती भी बताती थी।
  8. चीन में ईसा से चार सदीयों पहले भी प्राक्रितक गैस का उपयोग ताप के स्त्रोत के रूप में किया जाता था।
  9. चीनीयों ने ईसा से दूसरी सदी पहले ही यह जान लिया था कि खून हमारे पूरे शरीर में निरंतर चक्कर लगाता रहता है जबकि, युरोप में इसकी खोज विलियम हारवे (1578-1657) ने पंद्रहवी सदी में की थी।
  10. रोमन साम्रज्य में लोग चीन को ‘सैरिका’ के नाम से जानते थे, जिसका अर्थ है ‘रेशम का देश’।
  11. इतिहास में जब चीन को रेशम के कीड़े से रेशम का कपड़ा बनाने की तरकीब का पता चली तो उसने इसे दुनिया से छुपा लिया और अगर ये बात कोई भी चीनी नागरिक किसी भी दुसरे नगरवासी से सांझा करता तो उसे मार दिया जाता।
  12. चीन में दुनिया का सबसे पुराना कागज का टुकड़ा पाया जाता है। ज्ञात जानकारी के अनुसार, ये कागज़ का टुकड़ा पहली या दूसरी सदी ईसा पुर्व पुराना है, काफी मजबूत भी है। जीन के इतिहास में इस कपडे का इस्तेमाल कपड़े बनाने में भी किया गया है।
  13. चीन दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
  14. चीन की जनसँख्या की वजह से दुनिया में हर पांच लोगों में से एक चीनी है।
  15. चीन में विश्व का सबसे लोकप्रिय ‘पांडा’ पाया जाता हैं।
  16. दुनिया में सबसे ज़्यादा जुडवा बच्चे चीन में ही पैदा होते है।
  17. भारत में इस्तेमाल होने वाले स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हिस्सा चीन से आता है।
  18. दुनिया का सबसे बड़ा बांध जिनपिंग-1 बाँध (Jinping-I Dam) चीन में है।
  19. दुनियाभर में सबसे ज़्यादा मोबाइल की खपत चीन में होती है।
  20. अमेरिका की जनसँख्या से कहीं ज्यादा चीन में सेलफोन है।
  21. दुनिया के सारे सूअरों की कुल आबादी का 50% चाइना में हैं।
  22. चीन के शहर बीजिंग दुनिया में सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाला शहर है।
  23. चीन के बीजिंग शहर में 1 दिन रहना 21 सिगरेट पीने के बराबर है।
  24. दुनिया भर में बिकने वाले 80% प्रतीशत खिलौने चीन मे बनाए जाते है।
  25. चीन की दीवार (great wall of china) अंतरिक्ष से भी देखी जा सकती है।
  26. इतिहास का सबसे महंगा ओलंपिक खेल 2008 में बीजिंग, चीन में हुआ था। खर्च: लगभग 40 अरब डॉलर।
  27. दिवाली पर इस्तेमाल करी जाने वाले लाइट (70%) और क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री (85%) का उत्पादन चीन ही करता है।
  28. Great wall of china चीन में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित संरचना है लम्बाई -21,196 किलोमीटर है।

चीन के बारे में रोचक तथ्य | Interesting facts about china in Hindi

  1. चीन में धार्मिक स्तर पर बुद्ध धर्म सबसे ऊपर है जिसको मानने वालों कि आबादी 90% प्रतिशत से भी ज़्याद है।
  2. चीनी सभ्यता विश्व की गिनी-चुनी पुरानी सभ्यताओं में से एक है जो लगभग 6000 ईसापूर्व से चली आ रही है।
  3. ‘किन’ राजवंश के पहले सम्राट किन शी हुआंग (260-210 ईसा पूर्व) थे और उन्ही के नाम पर ही “चीन” शब्द का अस्तित्व में आया है।
  4. 1 अक्टूबर को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना के सम्मान में राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  5. सदियों से चले आ रहे राजा वंश (king dynasty) के शासन का अंत 1 जनवरी 1912 को चीनी गणराज्य की स्थापना होने के बाद हुआ।
  6. चीन का राष्ट्र ध्वज भारत की आज़ादी से दो साल बाद 1949 में अपनाया गया था।
  7. चीन के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में, 1) लाल रंग क्रांति का प्रतीक है 2) बड़ा सितारा ‘साम्यवाद’ का प्रतीक है और 3) सभी छोटे सितारे चीनी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  8. चीन में बोली जाने वाली कई अलग-अलग भाषाएं हैं। (मंदारिन, वू, यू, मिनबेई, जियांग, मिनान, जियांग, हक्का और गणन।)
  9. चीन का सबसे लोकप्रिय खेल ‘पिंग-पांग’ है, जो दुनिया भर में टेबल टेनिस के नाम से जाना जाता है।
  10. चीन में कुछ शहर इतने खाली पड़े हैं कि उन्हें घोस्ट टाउन “Ghost town” कहा जाता है।
  11. चीन में हर साल 4000000 बिल्लियां (Cat) खाई जाती हैं, चीनी में ये स्वादिष्ट भोजन के नाम पर होता है।
  12. चीन में कुत्ते का मांस खाने की परम्परा लगभग 400 साल पुरानी है।
  13. चीन ने 2009 में ही अपने देश में फेसबुक और ट्वीटर को बैन कर दिया था।
  14. चीन के शंघाई शहर में लाल रंग की कार रखना गैरकानूनी है।
  15. चीन क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है।
  16. चीन की जनसंख्या की 47% आबादी शहरी इलाकों में रहती हैं।
  17. दुनिया की चौथी सबसे लंबी नदी चीन में है, नाम- ‘Yangtze River’. जिसकी लंबाई 5,797 किमी है।
  18. दुनिया की छठी सबसे लंबी नदी चीन में है, नाम- ‘Yellow River (ह्वांगहो)’. जिसकी लंबाई 5,464 किमी है।
  19. चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, पहले नंबर पर संयुक्त राज्य अमेरिका है।
  20. चीन के शंघाई शहर में 2010 में दुनिया का सबसे लंबा ट्रैफिक जाम लगा था जो लगभग 100 किमी लंबा था और यह जाम लगभग 12 दिनो तक रहा था जो genius world record में शामिल है।
  21. चीन की कंपनियां हर विदेशी कंपनी के प्रोडक्ट को कॉपी करके खुद अपने देश में चलने के लिए बनती है जिसमें चीनी सरकार भी उनकी मदद करती है।
  22. चीन एक अकेला ऐसा देश है जिसके बॉर्डर सबसे ज़्यादा देश चिपके हैं, जिनके नाम: -भारत, नेपाल, भूटान, म्यांमार,पकिस्तान, अफगानिस्तान, कज़ाख़स्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, रूस, उत्तर कोरिआ, लाओस, मंगोलिया और वियतनाम।
  23. चीन में रोज़ाना शाम 7 बजे चाइना सेंट्रल टेलीविज़न (ChinaCentral Television) का समाचार प्रसारण होता है जो हर रोज़ चीन देश में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला सबसे बड़ा टेलीविजन कार्यक्रम है। यह शाम की खबर वाला एक तीस मिनट का महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम होता है जो बीजिंग के समयानुसार रोजाना शाम 7:00 बजे चलता है। ठीक वैसे ही जैसा कि हमारे यहाँ प्राइम टाइम (Prime Time) का शो होता है। और इस पूरे कार्यक्रम को देश भर में लगभग 50 करोड़ लोग नियमित रूप से इस कार्यक्रम को देखते हैं। इस इवनिंग न्यूज़ कि शुरुआत इवनिंग न्यूज 1980 के दशक में हुई थी।

चीन के सभी सोशल मीडिया कंपनियों के नाम

चीन ने दुनिया की हर सोशल मीडिया कंपनी के क्लोन (copy) बना के रखे है जिसे वो सिर्फ अपने देश में ही चलाते हैं. चीन की सरकार अपने देश में इसे ऐसा करने से मना नहीं करती है. चीन की सरकार के ऐसा करने के पीछे सबसे बड़ी वजह ये है की वो अपने नागरिक का डाटा किसी दुसरे देश को नहीं देना चाहती। चीन की कंपनियों ने फेसबुक, व्हाट्सप्प, यूट्यूब, ट्विटर, ऐमज़ॉन जैसी कंपनियों के क्लोन बनाये हैं और उस सभी के बने हुए क्लोन के नाम नीचे दिए हुए हैं.

  1. चीन में फेसबुक की जगह रेनरेन (Renren Network -Xiaonei Network) चलता हैं।
  2. चीन में व्हाट्सप्प की जगह वीचैट (WeChat) चलता हैं।
  3. चीन में यूट्यूब की जगह यूको (Youku) चलता हैं।
  4. चीन में ट्विटर की जगह सीना वेइबो (Sina Weibo) चलता हैं
  5. चीन में ऐमज़ॉन की जगह अलीबाबा (Alibaba) चलता हैं।

लाइफस्टाइलऔरस्वास्थ्यसे जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहेंन्यूज़ ट्रेंड्ज़के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Trendzऔर ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News Trendzपर क्लिक करें.

Advertisements

Updated on May 16, 2022 12:10 am

संबंधित खबरें